यमुना प्राधिकरण की आवासीय योजना में हर भूखंड पर 108 दावेदार, 18 जून को लाटरी से भूखंडों का आवंटन किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण की छह अप्रैल को लांच आवासीय भूखंड याेजना में 105842 लोगों ने आवेदन किया है। 973 भूखंड के सापेक्ष औसतन 108 दावेदार हैं। आवेदकोंं की किस्मत का फैसला 18 जून को लाटरी से होगा। प्राधिकरण के खाते में 10 प्रतिशत पंजीकरण राशि से 6848 करोड़ से अधिक रकम पहुंची है, जबकि ब्रोशर से प्राधिकरण को 7.69 करोड़ की कमाई हुई है।

YEIDA Plot Scheme 2026 (RPS-10)
यमुना प्राधिकरण ने भूखंड योजना छह मई को समाप्त हो चुकी है। 200 वर्गमीटर श्रेणी के भूखंड के लिए सबसे अधिक 55583 लोगों ने आवेदन किया है, जबकि 162 वर्गमीटर श्रेणी में 46912 लोगों ने अपनी किस्मत आजमाई है। दोनोंं ही श्रेणी में भूखंडों की संख्या सबसे अधिक है।

183 वर्गमीटर के लिए 547, 184 वर्गमीटर के लिए 528, 223 वर्गमीटर के भूखंड के लिए 1466, 290 वर्गमीटर के भूखंड के लिए 806 लोगों ने आवेदन किया है। प्राधिकरण के एसीईओ शैलेंद्र भाटिया का कहना है कि योजना में मिले आवेदनोंं की जांच के बाद सूची वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। आवेदकों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। अंतिम सूची जारी कर 18 जून को लाटरी से भूखंडों का आवंटन किया जाएगा।